अनधिकृत व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक देहात शेखर सुयाल ने बताया कि त्योहारों के दौरान सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक और दुर्घटनाओं की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा नियम उल्लंघन करने वालों पर सतत सख्त कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, वाहन के समस्त आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा सड़क सुरक्षा में सहयोग करें।









