चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने धूमधाम से मनाया दिवाली उत्सव, म्यूजिकल नाइट और पटाखा शो ने बांधा समां
कार्यक्रम में दीपावली की थीम पर सजावट की गई थी। शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद बच्चों और महिलाओं के बीच कई मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और सौहार्द बढ़ाने का माध्यम हैं। विशिष्ट अतिथि मेयर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि दीपों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लेकर आए।
चैम्बर अध्यक्ष राजीव शिंघल, सचिव अल्पित अग्रवाल और पूर्व अध्यक्ष डॉ. अभिनव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि ऐसे आयोजनों से व्यापारिक समुदाय में एकता और आत्मीयता बढ़ती है। अध्यक्ष ने मानव सेवा के लिए रक्तदान की अपील की, जबकि सचिव ने जीएसटी दरों में कमी के लिए सरकार को धन्यवाद दिया, जिससे उद्योग-व्यापार में नई ऊर्जा आई है।
कार्यक्रम में पटाखा शो का विशेष आकर्षण रहा, जिसका आयोजन सदस्य राजा चावला ने किया। लेडीज विंग की चेयरपर्सन अमिता अग्रवाल ने कहा कि यह रोशनी का पर्व हर परिवार में खुशियां और समृद्धि लेकर आए। कार्यक्रम का संचालन पुनीत सक्सेना और राहुल अग्रवाल ने किया।
समारोह में चैम्बर के वरिष्ठ पदाधिकारी — पूर्व अध्यक्ष किशोर कटरू, डॉ. केशव अग्रवाल, आलोक कुमार, डॉ. विनोद पागरानी, सजल गोयल, अभय गंगवार सहित बड़ी संख्या में सदस्य सपरिवार मौजूद रहे। अंत में सभी ने आतिशबाजी का आनंद लेते हुए एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।









