राष्ट्रपति से मिले सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख
बैठक के दौरान राष्ट्रपति को तीनों सेनाओं की तैयारियों और रक्षा संबंधी विषयों की जानकारी दी गई। राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों की व्यावसायिक दक्षता, त्याग और देश की सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना की।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति मुर्मु ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों तथा रक्षा प्रमुख को उनके कर्तव्यों के निर्वहन में सफलता की शुभकामनाएं दीं।









