पुलिस हिरासत में युवक की मौत का मामला: दोवड़ा थाने के पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड
परिजनों की मांगों पर बुधवार को तीसरे दौर की वार्ता शुरू हुई। आदिवासी समाज और भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के आसपुर विधायक उमेश मीणा, बीएपी जिलाध्यक्ष अनुतोष रोत, कांति भाई रोत समेत 10 सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल कलेक्ट्री पहुंचा तथा एडीएम दिनेशचंद्र धाकड़, एएसपी अशोक कुमार के साथ वार्ता का दौर शुरू हुआ। प्रशासन की ओर से 25 लाख की सहायता राशि देने के लिए सहमति दी है, लेकिन विधायक और आदिवासी समाज के लोग 1 करोड़ की सहायता राशि और सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े हुए है। ऐसे में उनकी मांगों पर एक बार फिर से प्रशासनिक स्तर पर चर्चा की जा रही है।









