जगदलपुर : शासकीय महाविद्यालय लोहंडीगुड़ा में कैरियर मार्गदर्शन वेबीनार का हुआ आयोजन

वक्ताओं ने बताया कि, कैसे विद्यार्थी अपने रुचि क्षमता और लक्ष्य के अनुसार विषय का चयन करें। तथा अध्ययन की उचित रणनीति बनाएं । कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अपने प्रश्न पूछे जिनका विशेषज्ञों ने संतोषजनक उत्तर दिया, तथा 15 प्रश्नों का टेस्ट भी लिया गया। वेबीनार से विद्यार्थियों में भविष्य के प्रति नई प्रेरणा और जागरूकता का संचार हुआ । कार्यक्रम के समन्वयक के रूप में मुनेश प्रसाद (अतिथि व्याख्याता कॉमर्स) की भागीदारी रही। तथा विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन का कार्य लीलेश्वर प्रसाद यादव, देवेंद्र देवांगन, मधु तथा कार्यक्रम के अंत में प्रतिवेदन का कार्य डॉ. सोहद्रा दीवान एवं सपना राय ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी एवं समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।