सीमा सुरक्षा बल बीकानेर ने दशहरा पर की अत्याधुनिक शस्त्रों की पूजा
इस मौके पर सबसे पहले बीएसएफ के डीआईजी अजय लूथरा ने विशेष पूजा की और सभी हथियारों का मंत्रोच्चार के साथ पूजन करवाया गया। उन्होंने कहा कि शस्त्र के बिना एक जवान कुछ भी नहीं है। जहां शस्त्र जवानों की रक्षा करते हैं तो वहीं जवान देश की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि हमने आज शस्त्र की पूजा की है जिससे मौके पर ये हमारा साथ दे। बुराई पर अच्छाई के प्रतीक आज के इस पावन पर्व को सभी मना रहे हैं। उन्होंने सभी जवानों और उनके परिवारों को भी इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।









