भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष अल्प प्रवास पर पहुंचे जबलपुर

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर गोंटेगांव में प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की माताजी के निधन पर श्रद्धांजलि देने गए हुये थे वहां से उनका वापिसी में जबलपुर आगमन हुआ। विधानसभा अध्यक्ष तोमर जबलपुर प्रवास के दौरान विधायक अशोक रोहाणी, वरिष्ठ नेता रविनंदन सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर के निवास पहुंचे और उपस्थित कार्यकर्ताओ एवं परिजनों से भेंट की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल दोपहर एक बजे वायु मार्ग से मुंबई रवाना हुये एवं विधानसभा अध्यक्ष तोमर शाम पांच बजे महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन से ग्वालियर रवाना हुये।

इस अवसर पर महानगर जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, प्रदेश मंत्री नंदनी मरावी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक सुशील तिवारी इंदु, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, पूर्व विधायक अंचल सोनकर, पूर्व अध्यक्ष प्रभात साहू, जीएस ठाकुर, राजेश मिश्रा, जय सचदेवा, रंजीत पटेल, सोनू बचवानी के साथ भाजपा पार्षद दल एवं पार्टी कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया।