अशोकनगर: भाजपा विधायक के साथ फर्जीवाड़ा, पुलिस जांच में जुटी
गुरुवार को पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मामला चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी के नाम फर्जी लेटरहेड और उनके फर्जी हस्ताक्षर का है। विधायक के निज सहायक ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है कि विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी फर्जी लेटरहेड तैयार कर और उनके फर्जी हस्ताक्षर कर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षक संघ के नेताओं के विरुद्ध मिथ्या शिकायतें की गईं हैं।
शिकायत में उल्लेखकर बताया गया कि विभिन्न क्रमांकों बीते 6 सितम्बर को उक्त शिकायतें की गईं हैं। जो कि सभी पूरे तरह से फर्जी बताये गए हैं। संदेह व्यक्त किया गया है कि और भी फर्जी पत्र सरकारी कार्यालयों में भेजे जा सकते हैं। जिनका सूक्ष्म परीक्षण में पाया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा जानबूझकर विधायक की छवि धूमिल करने, भ्रम फैलाने दस्तावेज तैयार कर उपयोग किया जा रहा है।
विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी के निज सहायक की शिकायत पर से सिटी कोतवाली में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है। बता दें कि अब तक यहां विधायकों के फर्जी जाति प्रमाण के मामले देश, प्रदेश की राजनीति में सुर्खियों में रहे हैं, पर अब यहां सत्तापक्ष के विधायक के साथ ही उनके लेटरहेड और हस्ताक्षरों का फर्जी मामला चर्चाओं में है, जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।









