भाजपा ने चलाया स्वदेशी अपनाओ जागरूकता अभियान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि स्वदेशी अपनाने का मूल विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” और “वोकल फॉर लोकल” की भावना से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि जब हम अपने देश में निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता देते हैं, तो इससे न केवल स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था भी सशक्त होती है। इसके साथ ही, यह अभियान 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की दिशा में एक ठोस कदम है।
पांडे ने कहा कि भाजपा “हर घर स्वदेशी” जैसे राष्ट्रव्यापी अभियानों के माध्यम से जनता में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है। इस अभियान का उद्देश्य किसी विदेशी उत्पाद का बहिष्कार नहीं, बल्कि देशी कौशल, उद्योग और उत्पादों को प्रोत्साहन देकर स्वदेशी को जन आंदोलन का स्वरूप देना है।
इस अवसर पर अभियान संयोजक सतीश पुरी ने कहा कि देश के नागरिक जब स्थानीय उत्पादों को अपनाते हैं, तो उसका सीधा लाभ छोटे उद्योगों, हस्तशिल्पकारों और किसानों को मिलता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय पांडे (जिला अध्यक्ष), सतीश पुरी (अभियान संयोजक), प्रताप कटिहार महतो, नगर अध्यक्ष पवन शर्मा, राकेश (बबलू) शर्मा, चंद्र मोहन तियु, हेमंत केसरी, जय किशन विरुली, सन्नी पासवान, रितेश कुमार, पिंटू रानी बंदिया, रूपा दास, हेमंती विश्वकर्मा, मृदुल निषाद, राकेश पोद्दार, मनीष पोद्दार, मुकेश सिंह, वीरेंद्र कुमार, जगदीश निषाद, रोहित दास, मुकेश योगी, अनिल विरुली, अशोक विजयवर्गी, राजू खान, द्वारिका शर्मा, कामेश्वर विश्वकर्मा, सुमित सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









