अटल परिसर शहर का नया गौरव, आधुनिक धमतरी की पहचान बनने को तैयार

अटल परिसर का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। दिन के उजाले में जहां इसकी भव्यता नजर आती है, वहीं रात में आकर्षक लाइटिंग इसकी सुंदरता में चार चांद लगा रही है। राहगीर भी इसकी मनमोहक छटा देखकर रुक जाते हैं और परिसर की भव्यता का आनंद लेते हैं। नगर निगम प्रशासन ने प्रारंभ से ही इस परियोजना की गुणवत्ता और सौंदर्य पर विशेष ध्यान दिया है। गुणवत्तापूर्ण निर्माण के परिणामस्वरूप परिसर अब अपनी अद्भुत छवि से शहरवासियों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

महापौर रामू रोहरा ने कहा कि अटल परिसर के शीघ्र ही पूर्ण होने की उम्मीद है। इसके तैयार होते ही धमतरी शहर के प्रवेश द्वार पर एक भव्य और आधुनिक पहचान स्थापित होगी, जो आने-जाने वालों को शहर की प्रगति और सौंदर्य का प्रथम अनुभव प्रदान करेगी। इसका लोकार्पण होने के बाद यह धमतरी शहर की अलग पहचान बनेगी।