अंबिकापुर: 13 अक्टूबर को आईटीआई में राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता प्रमाणपत्रों के साथ जाति, निवास, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट आकार के फोटो लेकर उपस्थित होना होगा। यह मेला युवाओं को कौशल विकास के साथ रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
संस्था प्रशासन ने अधिक से अधिक आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं से मेले में शामिल होकर रोजगार अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।









