हमीरपुर में सर्वश्रेष्ठ संस्थान बना रहे हैं मुख्यमंत्री : सुनील शर्मा बिट्टू
इसके अलावा मुख्यमंत्री यहां रोबोटिक सर्जरी जैसी कई मॉडर्न टैक्नोलॉजी भी लाने जा रहे हैं। इसके अलावा तकनीकी विश्वविद्यालय, बहुतकनीकी कॉलेज और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों तथा राजकीय स्कूलों में भी उत्कृष्ट सुविधाएं शुरू की जाएंगी, जिससे हमीरपुर और इसके आसपास के जिलों के बच्चों को हमीरपुर में ही सभी तरह के कोर्स उपलब्ध होंगे।
स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि इन्होंने अपनी मेहनत और गुरुजनों के आशीर्वाद से जीवन में ऊंचे मुकाम हासिल किए हैं, जिसके लिए संस्थान को भी इन पर गर्व है। उन्होंने इन पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया और स्कूल की सीनियर सेकंडरी विंग और प्राइमरी विंग को 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।









