मुसाबनी के सभी गांव 10 दिनों में बनेंगे ओडीएफ प्लस मॉडल: उपायुक्त

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि बहु-ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की वास्तविक पूर्णता तिथि शीघ्र प्रस्तुत की जाए तथा संबंधित परिसंपत्तियों को प्राथमिकता के आधार पर ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाए।

उन्होंने शौचालय निर्माण कार्य को गति देने पर बल देते हुए कहा कि स्वच्छता मिशन की सफलता के लिए हर पंचायत में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में स्वच्छता को नए स्तर तक ले जाने के उद्देश्य से उपायुक्त ने विशेष निर्देश दिए कि अगले 10 दिनों के भीतर सभी गांवों को ओडीएफ प्लस मॉडल गांव के रूप में घोषित किया जाए।

उपायुक्त ने संबंधित अभियंताओं और समन्वयकों को टीम बनाकर कार्य योजना के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी मौजूद थे। बैठक में जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए समन्वयात्मक कार्यप्रणाली पर भी जोर दिया गया।