जींद : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
गांव काब्रछा निवासी सोनू कार्यवश अपनी ससुराल गांव उझाना गया हुआ था। शनिवार देर रात जब वह बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था तो गांव उझाना ढाबे के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों द्वारा गंभीर हालात में सोनू को नागरिक अस्पताल नरवाना लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के साले मनजीत की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।









