अंता विधानसभा उपचुनाव: आम आदमी पार्टी ने किया निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को समर्थन का ऐलान

आम आदमी पार्टी के राजस्थान प्रभारी धीरज टोकस और सह प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज ने अरविंद केजरीवाल के निर्णय के बाद प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की एक गूगल मीटिंग बुलाकर राजस्थान आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को अंता विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के समर्थन में जुट जाने का निर्देश दिया है।