आठ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर युवती से युवक की हुई दोस्ती, कैफे में बुलाकर किया जबरन बलात्कार

पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड के मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह पांच महीने से ग्रेटर नोएडा में अपनी बड़ी बहन के साथ रह रही है, उसके पास कोई मोबाइल फोन नहीं है। वह अपनी बहन के फोन में इंस्टाग्राम आईडी का प्रयोग करती है, जिसके माध्यम से उसकी 8 दिन पूर्व दोस्ती डासना निवासी युवक रिहान से हुई। उनकी आपस में काफी बातें होने लगीं। इसी दौरान युवक ने युवती को 7 अक्तूबर दोपहर को गाजियाबाद के क्रेजी कैफे आईएमएस कॉलेज के पास बुलाया।

वहां कैफे में लगभग 15 मिनट बैठकर बातें हुईं तथा वहीं कैफे के अन्दर एक कमरा था, जिसमें जाकर युवक ने युवती को आवाज देकर बुलाया। युवती उसकी आवाज सुनकर कमरे में अंदर गई तो युवक ने कमरे का अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। आरोप है कि युवक रिहान ने जबरदस्ती उसके साथ गलत काम किया तथा वीडियो बनाया और फोटो भी लिए। युवती खूब चीखी और चिल्लाई लेकिन उसकी मदद के लिए कोई नहीं आया।

उन्होंने बताया कि थाना वेब सिटी में युवती ने डासना निवासी युवक रिहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक रिहान के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।