मंदसौर जिले के 3 लाख 87 हजार किसानों को 267 करोड़ की मुआवजा राशि मिली

जिला स्तरीय कार्यक्रम मंदसौर एनआईसी कक्ष में संपन्न हुआ। इस अवसर पर लोक सभा सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, विधायक हरदीप सिंह डंग, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, राजेश दीक्षित, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंदसौर जिले के किसान लाल दास बैरागी, किसान श्रीमती रेखा शर्मा, किसान श्रीमती सुनीता शर्मा, किसान ओमप्रकाश पाटीदार से आत्मीय संवाद भी किया।

किसान लाल दास बैरागी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा—पीला मोजक और अतिवृष्टि से हमारी फसलें बहुत प्रभावित हुई थीं। मुख्यमंत्री जी ने तुरंत कार्यवाही कर आज हमारे खाते में मुआवजा राशि पहुंचाई है। दीपावली से पहले हमें यह राहत मिली है, इसके लिए हृदय से आभार।