14 अक्टूबर को सड़कों पर उतरेंगे पेंशनर्स, जिला मुख्यालय में होगा धरना प्रदर्शन : हरीश शर्मा
उन्होंने कहा कि सरकार की बेरुखी के चलते 14 अक्टूबर को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन सोंपा जाएगा। प्रदेश संयोजक हरीश शर्मा ने कहा कि मंडी जिला के 15 खण्डों के 15000 पेंशनरों के प्रतिनिधि व पदाधिकारी मंडी के चानणी में इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे। इसमें अन्य विभागों के पेंशनर्स ऑर्गेनाइजेशन भी भाग लेंगी। आज शनिवार को भीमा काली मंदिर भ्यूली में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के राज्य स्तरीय समारोह में जिला महासचिव कृष्ण सिंह ठाकुर ने भी सभी पुलिस पेंशनर्स के साथ 14 अक्टूबर में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है उन्होंने आम जनमानस से भी सहयोग की अपील की है।









