अंचल अधिकारियों ने जनता दरबार में किया कई मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन

जनता दरबार में अंचल अधिकारियों ने लोगों की कई समस्या ओं का ऑन-स्पॉट निष्पादन किया।

जनता दरबार में जिन शिकायतों के समाधान के लिए अतिरिक्त कार्रवाई की आवश्यकता थी, उन्हें संबंधित विभागों को आगे भेज दिया गया। इस प्रक्रिया से न केवल समस्याओं का समाधान तेजी से हो रहा है, बल्कि लोगों का झारखंड सरकार के प्रति विश्वास भी बढ़ रहा है।

जनता दरबार में बडाम गांव के फरियादी सुखदेव महतो काफी दिनों से पंजी-2 में सुधार नहीं होने से परेशान थे। इनकी शिकायत पर त्वरित समाधान करते हुए पंजी -2 में सुधार कर दिया गया।

वहीं बेड़ो में आयोजित जनता दरबार में आवेदक पुरन महली, ग्राम खत्रीखटंगा, करांजी, बेड़ो का दाखिल खारिज के आवेदन पर त्वरित निष्पादन कराते हुए आवेदन का निष्पादन समय पर किया गया। आवेदक ने इस पहल पर कहा कि सही मायने में लोगों की शिकायत गंभीरतापूर्वक सुनी ही नहीं जा रही बल्कि त्वरित गति से निष्पादन भी किया जा रहा है।

खलारी में आयोजित जनता दरबार में आवेदक अंकित

अपना आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिए पहुंचे। इसपर तत्काल संज्ञान लेते हुए इनका आवासीय प्रमाण बनाया गया। ताकि वे नियोजन के लिए फॉर्म भर सकें।

वहीं अंचल कार्यालय सोनाहातु में जिन समस्याओं का समाधान किया गया उनमें निष्पादित आवेदन-38, पारिवारिक सदस्यता- एक, आवासीय प्रमाण-पत्र-12, जाति प्रमाण-पत्र- नौ, आय प्रमाण-पत्र- 14, तत्काल आवेदन के दो मामले निष्पादित किए गए। वहीं निष्पातदित आवेदनों की कुल संख्या 38 है।

वहीं अंचल कार्यालय रातु में निष्पादित आवेदनों की संख्या। 91 है। इसमें पारिवारिक सदस्यता- तीन, आवासीय प्रमाण-पत्र- 13, जाति प्रमाण-पत्र- 12, आय प्रमाण-पत्र- 35, नकल आवेदन- छह, भूमि संबंधी प्रमाण पत्र –एक‍, दाखिल खारिज -15, परिशोधन – छह मामले आये। वहीं प्रखंड में निष्पादित आवेदनों की कुल संख्या- 91 है।