अनूपपुर: पेट्रोल डलवाने के लिए आए युवकों ने कर्मचारी को मारा चाकू, दो गिरफ्तार
देवहरा चौकी प्रभारी रंगनाथ मिश्र ने बताया कि पेट्रोल पंप में कर्मचारी प्रकाश पुत्र दीपक चौधरी बुधवार- गुरुवार की रात्रि कार्य पर था तभी दोपहिया बाइक से अनीश सिंह उर्फ सिद्धार्थ तथा अभिषेक यादव पुत्र रामेश्वर सिंह दोनों निवासी ईटा भट्ठा अमलाई ने पहले तो दो पहिया बाइक में पेट्रोल डलवाया इसके बाद पंप कर्मचारी प्रकाश पर चाकुओं से सीने में हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से हो गया तथा उसके पास रखा हुआ मोबाइल तथा पेट्रोल विक्रय से प्राप्त हुए 1600 रुपए नगद लूट कर फरार हो गए। घटना में घायल प्रकाश ने अपने साथियों को आवाज लगाया जो मदद के लिए दौड़े तथा एक आरोपी को पकड़ लिया। दूसरा आरोपी भाग कर झाड़ियो में छिप गया घटना की सूचना पुलिस को दी गई जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।









