विश्व पर्यटन दिवस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने पर्यटकों को दिया हिमाचल आने का न्योता
मुख्यमंत्री ने कहा, “यहाँ का शांत और स्वच्छ वातावरण पर्यटकों को न केवल प्रकृति से जोड़ता है, बल्कि उन्हें आत्मीयता और अपनत्व का एहसास भी कराता है।” उन्होंने प्रदेश की संस्कृति में रचे-बसे ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव को दोहराते हुए कहा कि देवभूमि हिमाचल पर्यटकों का दिल से स्वागत करती है।
मुख्यमंत्री ने सभी से आग्रह किया कि वे पर्यटन को टिकाऊ, स्वच्छ और समावेशी बनाएं, जिससे प्रदेश की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर को लंबे समय तक संरक्षित रखा जा सके।









