सिरमौर जिला में मॉनसून के चलते अभी तक 250 करोड़ का नुकसान

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने बतायाकि पिछले कुछ वर्षों से जो फीडबैक मिला है और इस मेले के स्तर में कमी आयी है इसी को देखते हुए यव बैठक रखी गयी है ताकि मेले के स्तर को बढ़ाया का सके और इसकी भव्यता को बढ़ाया जा सके। इसी संदर्भ में बैठक में कई सुझाव भी लिए गए हैं। उन्होंने बतायाकि मेला 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित किया जायेगा जिसका शुभारम्भ मुख्यमंत्री करेंगे जबकि समापन समारोह की अध्यक्षता राज्य पाल द्वारा की जाएगी।

विधानसभा उपाध्यक्ष ने बतायाकि इस वर्ष प्रदेश सहित जिला सिरमौर में भी प्राकृतिक आपदा से भारी नुकसान हुआ है व जिला में अभी तक 250 करोड़ का नुकसान हो चूका है जिसमें लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग आदि सभी सम्मलित हैं। सरकार ने सभी अधिकारीयों को निर्देश दिए हैं कि हर आपदा पीड़ित तक राहत सुनिश्चित की जाये और जल्द जल्द से जिला में सड़क मार्ग, पेयजल योजनाएं, बिजली जैसी सुविधाएं दुरुस्त की जाये। जिला में अभी भी कई सड़क मार्ग बंद हैं, पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं उन्हें जल्द सुचारु करने के निर्देश भी दिए गए हैं।