संपति हड़पने की नियत से बुजुर्ग की हत्या करने वाले दाे आराेपित गिरफ्तार

दंतेवाड़ा पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार 16 सितंबर काे इस गांव के रहने वाले बुजुर्ग बंडी कोर्राम (62) को गांव के ही दो युवक सुनील नेताम (30) और महेश कोर्राम (25) पहले कहीं लेकर गए थे। फिर शाम के समय उसे घर के पास ही धारदार हथियार से गले में वार कर हत्या की वारदात काे अंजाम देकर दोनों फरार हाे गये। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी मिली। पुलिस ने विवेचना शुरू की। पुलिस को पता चला कि दो युवकों का बुजुर्ग से जमीन को लेकर भी कुछ विवाद चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर सुनील नेताम को पकड़कर उससे पूछताछ की गई। उसने हत्या का सारा राज खोल दिया। सुनील ने अपने एक और साथी महेश कोर्राम के बारे में भी पुलिस को बताया। जिसके बाद पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। दोनों ने बताया कि 3 साल पहले बुजुर्ग के बेटे की हत्या हो गई थी। जिसके बाद उसके संपति का कोई वारिस नहीं था। इसलिए उसकी जमीन, जायदात हड़पने के लिए उसकी हत्या कर दी।

दंतेवाड़ा एएसपी आरके. बर्मन ने बताया कि पहले नक्सली हत्या का अंदेशा लगाया जा रहा था। लेकिन हमने हत्या करने के तरीके से यह पहले ही स्पष्ट कर दिया था, कि यह नक्सली वारदात नहीं बल्कि आपसी रंजिश है। उन्हाेंने कहा कि पुलिस ने कुछ ही घंटे के अंदर हत्या की गुत्थी सुलझा ली है।