सरकार ने दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए, तीन RAS अधिकारी एपीओ

आदेशानुसार आईपीएस अधिकारी आदर्श सिधू को पाली का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं मानवाधिकार पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी केवल राम राव को 12वीं बटालियन आरएसी, नई दिल्ली में कमांडेंट बनाया गया है। इसके साथ ही प्रशासनिक कारणों से तीन आरएएस अधिकारियों को एपीओ कर दिया गया है। इनमें बालोतरा के अतिरिक्त जिला कलेक्टर गुंजन सोनी, झुंझुनूं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणजीत सिंह, और परबतसर के उपखंड अधिकारी रामकुमार टाडा शामिल हैं।