पुराने यमुना पुल पर यातायात निलंबित, 54 ट्रेनें रद्द, कई का रूट बदला
उत्तर रेलवे के अनुसार दिल्ली जंक्शन से चलने वाली कई लोकल और पैसेंजर ट्रेनें जैसे टनकपुर–दिल्ली पूर्णागिरी जनशताब्दी, दिल्ली–सहारनपुर, दिल्ली–गाजियाबाद और दिल्ली–हरिद्वार मार्ग की सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। इसके अतिरिक्त, जम्मूतवी–संबलपुर एक्सप्रेस, कोटद्वार–दिल्ली जनशताब्दी, अवध असम एक्सप्रेस और मुसूरी एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की गाड़ियां भी अस्थायी रूप से डायवर्ट की गई हैं।
रेलवे ने बताया कि दिल्ली जंक्शन से शुरू या समाप्त होने वाली कई ट्रेनों का आंशिक संचालन शाहदरा, गाजियाबाद, आनंद विहार टर्मिनल और शकोरबस्ती स्टेशनों से किया जा रहा है।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले एनटीईएस ऐप या 139 हेल्पलाइन के माध्यम से संबंधित ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त करें।









