नदी की तेज धार में बहे ट्रैक्टर चालक की मौत
वे मंगलवार को राशन लेने के बाद मछली पकड़ने नदी किनारे पहुंचे थे, जहां बारिश से तेज बहाव में बहकर उनकी जान चली गई। गुरुवार को उनका शव घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर झाड़ियों में फंसा मिला।
मृतक के भाई प्राण बल्लभ गोप ने बताया कि मंगलवार को राजबल्लभ ट्रैक्टर चलाने का काम निपटाकर जन वितरण प्रणाली की दुकान से राशन लेने गए थे। राशन का बोरा लेकर वे नदी किनारे पहुंचे और मछली पकड़ने लगे। इस दौरान लगातार हो रही बारिश से नदी में जलस्तर बढ़ गया और तेज धारा की चपेट में आने से वे बह गए।
परिजनों ने बुधवार को कोवाली थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने खोजबीन शुरू की और गुरुवार को शव नदी किनारे झाड़ियों में मिला। परिवार के सदस्यों ने शव की पहचान की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है।









