फिल्म ‘वृषभा’ की टीम ने मोहनलाल के दादासाहेब फाल्के सम्मान पर जताई खुशी

फिल्म “वृषभा” की प्रोड्यूसर एकता आर. कपूर ने कहा, “कांग्रेचुलेशन्स मोहनलाल सर! आपका टैलेंट और आपकी परफॉर्मेंस अनगिनत कलाकारों के लिए प्रेरणा है। टीम वृषभा के लिए आपके साथ काम करना किसी वरदान से कम नहीं। आप वाकई इंडियन सिनेमा के चमकते सितारे हैं।”

वरुण माथुर ने जोड़ा, “मोहनलाल सर को इस शानदार उपलब्धि पर ढेर सारी शुभकामनाएं। यह आपकी लेजेंडरी जर्नी का एक और सुनहरा अध्याय है। पूरी टीम की ओर से हार्दिक बधाई।”

अभिषेक व्यास बोले, “दिल से बधाई मोहनलाल सर! आपका दशकों का काम आज भी हमें प्रेरित करता है और सिनेमा का भविष्य गढ़ता है। आपके इस सफ़र का हिस्सा होना हमारे लिए गर्व की बात है।”

डायरेक्टर नंदा किशोर ने कहा, “मोहनलाल सर को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मिलना हर सिनेमा प्रेमी के लिए गर्व का क्षण है। वह केवल अभिनेता नहीं, बल्कि एक भावना हैं। उनके साथ काम करना सौभाग्य है।”

दरअसल, ‘वृषभा’ को कनेक्ट मीडिया और बालाजी टेलीफ़िल्म्स फिल्म पेश कर रहे हैं। इसका निर्माण शोभा कपूर, एकता आर. कपूर, सी.के. पद्मा कुमार, वरुण माथुर, सौरभ मिश्रा, अभिषेक एस. व्यास, प्रवीर सिंह, विशाल गुर्नानी और जूही पारेख मेहता ने किया है। मलयालम और तेलुगु में शूट हुई इस फिल्म को हिंदी और कन्नड़ में भी रिलीज़ किया जाएगा। इस दीवाली, ‘वृषभा’ का भव्य वर्ल्डवाइड प्रीमियर होगा।