स्वाति जोशी को मिला सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय शोधार्थी का पुरस्कार
स्वाति नैनीताल जनपद के हल्द्वानी निवासी जीवन चंद्र जोशी और बीना जोशी की पुत्री हैं। वह प्रो. हरीश चंद्र सिंह बिष्ट और प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में पीएचडी कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान रावत, कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंदरवाल, प्रो. ललित तिवारी, निदेशक नीता बोरा शर्मा, डीएसडब्ल्यू प्रो. संजय पंत, डॉ. महेंद्र राणा, डॉ. विजय कुमार, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. मनोज कुमार आर्य, डॉ. हिमांशु लोहानी, डॉ. दीपक मेलकानी, डॉ. उज्मा सिद्दीकी, डॉ. हेम चंद्र जोशी सहित अनेक शिक्षकों व शोधार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। स्वाति इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं।









