पंखे से लटक कर युवक ने दे दी जान
माजरा देख परिजनों में सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने बताया कि मांगेराम का गांव के ही एक युवक से लेनदेन था। दोनों मे कहासुनी भी हुई थी। आरोप हैं कि युवक ने आत्महत्या के लिए उकसाया जिसके बाद मांगेराम ने आत्महत्या कर ली।









