उज्जैनः तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, दो घायल

पुलिस के अनुसार, माकड़ोन के समीप गांव टुकराल निवासी तेजू पुत्र नाथू सिंह शुक्रवार को मां का दसा कर्म के लिए गांव के ही पंडित शुभम पुत्र रणछोड़ के साथ बाइक से उज्जैन स्थित सिद्धवट जा रहे थे। रास्ते में वे घट्टिया के पास एक पंप पर रुके और पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही सडक़ पर आए उनकी बाइक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों लोग सडक़ पर गिरकर घायल हो गए। पेट्रोल पंप कर्मचारियों और अन्य राहगीरों ने तत्काल दोनों को चरक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि तेजू सिंह की हालत गंभीर है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ