कोरबा : हरदीबाजार थाना क्षेत्र में चली गोली, दाे की मौत

घटना उस समय हुई जब कोरबा जिले में मध्य क्षेत्र आदिवासी प्राधिकरण की बैठक आयोजित थी, जिसमें मुख्यमंत्री, गृहमंत्री सहित 13 मंत्रियों का दल मौजूद था। ऐसे संवेदनशील मौके पर गोली चलने की वारदात ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। इस बीच, हमलावर जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है