मस्जिद के समीप गोलीबारी, युवक गंभीर रूप से घायल

जानकारी के अनुसार, दो युवक बुलेट सवार होकर मौके पर आए और अनायास ही बब्बू पर फायरिंग कर दी। गोली उसकी कमर में लगी और उसे तुरंत एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में घायल बब्बू ने हमलावरों की पहचान वसीम और रौनक के रूप में की, जो डिमना बस्ती स्थित हयात नगर के निवासी हैं। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है और मामले की जांच जारी है। हमला किस लिए किया गया है, इस पर बब्बू ने पुलिस को जानकारी नहीं दी।