दुर्ग : उप मुख्यमंत्री साव ने साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में सेवा पखवाड़ा के तहत प्रबुद्धजनों से किया संवाद
श्री साव ने आज दुर्ग साइंस कॉलेज स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन ऑडिटोरियम में जिला भाजपा द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रबुद्धजन सम्मेलन में प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद किया। श्री साव ने साइंस कॉलेज में साइकिल एवं बाइक स्टैंड निर्माण के लिए 35 लाख रुपये देने की घोषणा की।
डिप्टी सीएम साव ने प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को 17 सितंबर से 2 अक्टूबर यानी 15 दिनों तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि, सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया। वहीं रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, धार्मिक स्थलों की स्वच्छता, दिव्यांगों की सेवा कर रहे है। इसी तारतम्य में समाज में अलग पहचान, स्थान और प्रतिष्ठा रखने वाले प्रबुद्धजनों से संपर्क कर संवाद करने का निर्णय लिया है।
सम्मेलन में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, महापौर अलका बाघमार, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, पूर्व मंत्री रमशिला साहू, कुम्हारी नगर पालिका के अध्यक्ष मीना वर्मा, धमधा नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल, जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।









