नामी घी कंपनी के नाम से फर्जी लेबल के कट्टे भेजे
एएसआई मेहराज राम ने बातया कि चांदणा भाखर निवासी चंद्रप्रकाश की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि वह एक नामी घी कंपनी में मार्केटिंग इंटेलीजेंस में ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। दो दिन पहले मानजी का हत्था स्थित एक कार्गों कंपनी पर पार्सल पहुंचा था। पार्सल तीन कट्टों के रूप में थे। जिसमें उसकी नामी घी कंपनी के लेबल भरे हुए थे, जोकि प्रथम दृष्टया फर्जी प्रतीत हुए है। एक कट्टे में हजार लेबल भरे है। यह लेबल उसकी कंपनी के नहीं है। एएसआई मेहराज राम ने बताया कि पार्सल अहमदाबाद से आना पता लगा है। मगर वह किसको कब कहां देना है इसका उल्लेख नहीं है, केवल एक नाम लिखा है। फिलहाल कॉपी राइट में केस दर्ज किया गया है। पड़ताल की जा रही है।









