रोजगार मेला में 192 अभ्यर्थियों काे मिला रोजगार
इस अवसर पर विधायक चतरा जनार्दन पासवान और सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया और इसके बाद अतिथियों ने मेले में लगी विभिन्न कंपनियों की स्टॉलों का निरीक्षण किया और युवाओं से बातचीत की।
रोजगार मेला में विभिन्न क्षेत्रों की 21 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। तकनीकी, अर्ध-तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए ऑन-द-स्पॉट साक्षात्कार का आयोजन किया गया। जिले के सैकड़ों युवा-युवतियों ने इस अवसर का लाभ उठाते हुए आवेदन और साक्षात्कार में भाग लिया। उद्योग प्रतिनिधियों और युवाओं के बीच सीधे संवाद ने स्थानीय रोजगार के अवसरों के प्रति उत्साह को और बढ़ा दिया। जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार ने बताया कि कुल 609 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया और 192 अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें रोजगार का अवसर प्रदान किया गया।









