रोहन सूद ने नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में जीता पदक

इससे पूर्व रोहन सूद 10 मीटर राइफल में डीएवी नेशनल अंडर 19 में प्रतिभाग़ कर गोल्ड मेडल सहित विभिन्न राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में अनेक पदक जीत चुका है। रोहन की इस उपलब्धि पर नगर विधायक मदन कौशिक, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, उपाध्यक्ष तरुण नैय्यर,महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट व संजीव चौधरी ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।