झज्जर : युवाओं को लिव इन रिलेशनशिप पर हर समय जागरूक रहने की जरूरत : रेणु भाटिया
राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि लिव इन रिलेशनशिप पर समाज को ध्यान देने की जरूरत है। इसके बुरे पहलू से कैसे बचें। लव मैरिज और अरेंज मैरिज पर भी उन्होंने चर्चा की और छात्राओं की राय जानी। उन्होंने कहा कि छात्राओं और महिलाओं को अपनी बात रखने में कोई डर नहीं होना चाहिए। डरने से आरोपी के हौंसले और बढ़ते हैं इसलिए आरोपी को कानून के कटघरे में जरूर लाना चाहिए।
एसीपी अनिरुद्ध चौहान ने साइबर और पॉस्को एक्ट के बारे में छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से बचाव का तरीका है कि किसी अननोन लिंक पर क्लिक न करें। किसी प्रकार की लोभ लालच देने वाली कॉल से बचें। साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें।
इस अवसर पर राजकीय महिला महाविद्यालय की प्रधानाचार्य अलका गुलाटी ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में एसीपी डॉ. प्रणय कुमार, एसएचओ सोमबीर, एसएचओ महिला थाना नीलम, सीडीपीओ प्रियंका सहित शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं।









