चोलथरा में मोटापा विषय पर जागरूकता शिविर आयोजित

उन्होंने बताया कि असंतुलित एवं तैलीय आहार, जंक फूड और मीठे पेय मोटापे के मुख्य कारण हैं। महिला मंडल प्रधान सुमन राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि गाँवों में उपलब्ध स्थानीय एवं जैविक उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए तथा संतुलित आहार को अपनाकर जंक फूड से बचना चाहिए। शिविर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रतिभागियों को मोटापे से होने वाली प्रमुख बीमारियों जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और जोड़ों के दर्द के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, खेलकूद और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने पर जोर दिया गया।