एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने केलो नदी में संविदा शोषण प्रथा के पुतले का किया विसर्जन
छत्तीसगढ़ एनएचएम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी ने कहा कि, केलो नदी के घाट पर एकत्रित सैकड़ों एनएचएम कर्मचारियों ने संविदा प्रथा के पुतले को विसर्जित कर अपनी मांगों को दोहराया। “यह पुतला केवल मिट्टी का नहीं, बल्कि उस शोषण का प्रतीक है जो हमें हर दिन झेलना पड़ता है। आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव, और कार्यस्थल पर दुर्व्यवहार – यह सब संविदा प्रथा की देन है । उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की, ताकि कर्मचारियों की मांगों पर ठोस कार्रवाई हो।
उल्लेखनीय है कि, पिछले 20 वर्षों से एनएचएम के तहत कार्यरत हजारों कर्मचारी – डॉक्टर, नर्स, लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट और अन्य स्वास्थ्यकर्मी – नियमितीकरण, समान काम के लिए समान वेतन, ग्रेड पे, और अनुकम्पा नियुक्ति जैसी अपनी 10-सूत्रीय मांगों के लिए संघर्षरत हैं।









