प्रियांशु करेगा डॉ. राधाकृष्ण मेडिकल कालेज हमीरपुर से एमबीबीएस

प्रियांशु वर्मा के चयन से उन बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी जो सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अगर कड़ी मेहनत की जाए तो सरकारी स्कूलों के छात्रभी कठिन से कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर सकते हैं। प्रियांशु वर्मा के बड़े भाई शुभम वर्मा ने भी अपनी शिक्षा इसी पाठशाला से ग्रहण की है और वह एन.आई. टी. हमीरपुर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। प्रियांशु वर्मा और शुभम वर्मा के पिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलेली जिला मंडी में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता हैं तथा माता गृहणी है।