नाबालिग का अपहरण करने वाले आरोपित गिरफ्तार

शिकायती पत्र में उन्होंने कहा कि उसकी नाबालिग पुत्री सुबह घर से बिना कुछ बताए कहीं चली गई है और अभी तक वापस नहीं लौटी है। शिकायत में यह भी बताया कि उसकी पुत्री से संदीप नाम का एक युवक लगातार बात करता रहता था व कई बार उसका पीछा करते हुए भी देखा गया है। परिजनों को गहरा संदेह है कि उक्त युवक संदीप ने ही उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया है।

एसएसपी ने बताया कि मामले में टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी कैमरे एवं सर्विलांस की मदद से गुमशुदा नाबालिग की तलाश तेज की। इस दौरान नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर आरोपी संदीप नेगी निवासी-चाकीसैण पैठाणी को कलालघाटी कोटद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।