जनता को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: कृष्ण बेदी
जिला कष्ट निवारण समिति की इस बैठक में 13 शिकायतों में से 10 शिकायतें पुरानी थी व 3 शिकायतें नई थी, इनमें 9 शिकायतें पुलिस विभाग से सम्बंधित थी। मंत्री नेे सुनवाई करते हुए शिकायतकर्ता रणबीर सिंह वासी अनाज मण्डी समालखा की जिला अग्रणी बैंक अधिकारियों से सम्बंधित थी। यह पिछली बैठक की लम्बित शिकायत थी। इसे सुनवाई के बाद आगामी बैठक के लिए लम्बित रखा गया। दूसरी शिकायत पवन कुमार बीपीएल फ्लैट धारक द्वारा दी गई थी। इसमें शिकायतकर्ता ने अपना पक्ष मजबूती से रखा। मंत्री ने एफआईआर करने के आदेश दिए व पुलिस विभाग को इस शिकायत को लेकर गम्भीरतपूर्वक कार्य करने के लिए कहा।
शिकायतकर्ता रविन्द्र वासी झटीपुर द्वारा रखी गई थी। यह भी पिछली बैठक की लम्बित शिकायत थी, जिसमें मंत्री ने सुनवाई करते हुए इसका मौके पर निष्तारण किया। शिकायत गुलशन वासी पार्शवनाथ पॉलीवाल सिटी द्वारा दी गई शिकायत थी। यह भी पिछली बैठक की लम्बित शिकायत थी। शिकायत ऊशा शर्मा वासी पानीपत द्वारा दी गई। यह शिकायत भी पिछली बैठक की लम्बित शिकायत थी जो हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से सम्बंधित थी। इसका भी मौके पर सुनवाई के बाद निष्तारण किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, सांसद प्रतिनिधि गजेन्द्र सलुजा, उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया, पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र सिंह, निगम अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, पानीपत एसडीएम मनदीप सिंह, और सम्बंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।









