बस्तर दशहरा में शहर के प्रवेश द्वार से लेकर चौक-चौराहों पर 500 से अधिक जवान तैनात
एएसपी महेश्वर नाग का कहना है कि हजारों की संख्या में भीड़ के चलते किसी भी तरह की रिस्क नहीं ली जा रही है। शहर के मंदिरों और चौक-चौराहों पर 24 घंटे पुलिस की ड्यूटी लगाई जा रही है। शहर की सीमाओं पर चौकसी बरती जा रही है। शहर के चारों प्रवेश द्वार पर नाकेबंदी कर आने जाने वाले लोगों पर नजर रखने के साथ ही वाहनों की सघन जांच-पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जा रही है। भीड़ वाले स्थान पर सादी वर्दी में जवानों को तैनात किया गया है, वहीं महिला पुलिस को भी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा नेशनल हाईवे में पद यात्रियों के काफिले को देखते हुए, उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर दंतेवाड़ा मार्ग, भानपुरी, परपा और कोड़ेनार थाना की पुलिस द्वारा निरंतर नेशनल हाईवे पर गश्त की जा रही है।









