राजगढ़ः दो बाइकों की भिड़ंत में एक महिला की मौत, जांच शुरु

पुलिस के अनुसार बीती रात ग्राम मांडाखेड़ा जोड़ के समीप तेज रफ्तार दो बाइकें आमने-सामने से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय रेखाबाई पत्नी विष्णु तंवर निवासी रामपुरिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका पति विष्णु तंवर और 14 माह का बेटा सुरक्षित रहे। बताया गया है कि पति-पत्नी ग्राम डालूपुरा से सोयाबीन की फसल काट कर अपने गांव रामपुरिया लौट रहे थे। तभी मांडाखेड़ा जोड़ के समीप हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर छा गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।