नक्सल प्रभावित क्षेत्र उल्लूर व चिल्लामरका में नए सुरक्षा व जन-सुविधा कैंप स्थापित

पुलिस से रव‍िवार को मिली जानकारी के अनुसाार 2024 से अब तक बीजापुर में 36 सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं। इन प्रयासों से 496 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। 193 नक्सली मारे गए और 900 को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय नागरिकों में इन कैंपों की स्थापना से उत्साह है। नियद नेल्ला नार योजना के तहत 2023-24 और 2024-25 में स्थापित 36 नए कैंपों से क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। इनसे सड़क, बिजली, पानी, मोबाइल टावर, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।