नई दिल्ली में दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन आज से, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री नेताम होंगे शामिल
उल्लेखनीय है कि सम्मेलन में देशभर के कृषि विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, नीति-निर्धारकों और राज्यों के प्रतिनिधी शामिल होंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान की अध्यक्षता में होने वाले इस आयोजन में राज्यों के कृषि मंत्री, आईसीएआर के महानिदेशक, कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।









