नरसिंहपुर : जिले के थानों को आज मिलेंगे 21 नए डायल 112 वाहन

जानकारी के अनुसार, जबलपुर जोन के महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा और छिन्दवाडा रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक डी. कल्याण चक्रवर्ती आज पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम से नए 112 वाहनों को हरी झंडी दिखा कर थानों के लिए रवाना करेंगे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

दरअसल, मप्र में पुलिस विभाग की डायल 100 की जगह अब नया आपातकालीन 112 डायल सेवा शुरू की गई है। इस नंबर पर पुलिस, एम्बुलेंस और आग जैसी विभिन्न आपात स्थितियों में सहायता प्राप्त की जा सकती है। यह नंबर 24 घंटे काम करता है।