नागदाः केंद्रीय मंत्री से दिल्ली में मध्य प्रदेश निजी वेयरहाउस ऑनर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मिला

पंकज के मुताबिक मप्र शासन द्धारा भारत सरकार के निर्देशानुसार रबी , विपणन वर्ष समर्थन मूल्य पर राज्य एजेंसी द्धारा किसानों से गेहू की खरीदी की जाती है। पूर्व वर्षो में गोदामों की कमी से समिति स्तर खरीदी कर परिवहन माध्यम से गेहू का भंडारण किया जाता था। जिससे भंडारण केंद्रों में कम नमी का गेंहू भंडारित होता था जिसे भारत शासन की नीति अनुसार एक प्रतिशत गेन प्राप्त होजाता था। लेकिन विगत चार वर्षो से मप्र में भंडारण क्षमता अधिक गोदामों होने से शासन द्धारा परिवहन व्यय को बचाने के उदेश्य से गोदाम स्तरीय खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। जिससे किसानों द्धारा खेतों से सीधे गोदाम में नमी युक्त गेहू जमा होने से गेन आना असंभव हो गया है। इसके अलावा भी कई मांगों को मांगपत्र सौपा गया। प्रतिनिधि मंडल में डीपी भाईजी, (बड़नगर )संयोजक गुडडू नागौरी, कोषाध्यक्ष ब्रदीलाल आचार्य, वेद ठाकुर ( देवास ) भी शामिल थे।