मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. शालिग्राम तोमर के परिजन से भेंट की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. शालिग्राम ने विशिष्ट कार्यशैली, समर्पण एवं अनुशासन से जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रप्रथम की भावना से युवाओं को प्रेरित करने वाले स्व. शालिग्राम उनके मार्गदर्शक थे। वे भावी पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणा पुंज बने रहेंगे।









