संगम की धरती पर लेटे श्री हनुमान जी को मां गंगा, यमुना सरस्वती ने पांचवी बार कराया स्नान
निरंजनी अखाड़े के महंत बलबीर गिरी ने बताया कि ऐसा बहुत कम संयोग आता है जब मां गंगे अपने पुत्र हनुमान जी को पांचवी बार स्नान कराया होगा। इस वर्ष मां पतित पावनी मां गंगा, यमुना मैया का जलस्तर पांचवी बार त्रिवेणी क्षेत्र में बड़े हनुमान मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया। मंदिर के गर्भगृह में मां गंगा का जल प्रवेश करते हुए मंदिर के कपाट को बंद कर दिया गया है और प्रतीकात्मक प्रतिमा को निकाल कर दूसरे स्थान पर रख दिया जाता है, जहां उनकी पूजा अर्चना प्रतिदिन होती रहती है।









